विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में आयोजित भारत-मध्य एशिया संवाद के दूसरे सत्र को संबोधित किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत, अफगानिस्तान को लोकतांत्रिक, समृद्ध, शांतिप्रिय देश बनाए रखने का हिमायती है और अफगानिस्तान को इसके लिए भारत मदद करता रहेगा.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत का दूसरे देशों के साथ संपर्क में विकास साझेदारी एक मुख्य घटक के रूप में उभरा है. इस मौके पर विदेश मंत्री ने भारत-मध्य एशिया विकास समूह भी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के कारण आज कई क्षेत्रों में भारत की पहचान वैश्विक मंच पर उभरी है.