मनोरंजन

एक महीने बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी की ये अनदेखी तस्वीर आई सामने, लाल जोड़े दिखीं थी इतनी खूबसूरत

इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस के साथ ठंड को एन्जॉय कर रही हैं। शादी और रिसेप्शन के बाद प्रियंका चोपडा़ पति निक जोनस के साथ ससुराल चली गई थी। इसके बावजूद प्रियंका भारत में खूब सुर्खियां बटोर रही है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। देसी गर्ल की यह तस्वीरें शादी के दौरान ली हुई हैं। इन सभी तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। प्रियंका और निक की शादी को तक़रीबन एक महीना बीत चुका है लेकिन उनकी शादी की तस्वीरों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। बता दें, डिजाइनर सब्यसाची ने खुद प्रियंका चोपड़ा की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।सोशल मीडिया पर जारी की हुई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा शादी के लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं। शादी के लाल जोड़े के साथ प्रियंका चोपड़ा ने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई नजर आ रही है। आपको बता दें, फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने प्रियंका चोपड़ा के शादी के लाल जोड़े के साथ उनकी ज्वैलरी भी डिजाइन थी । सामने आई इन तस्वीरों में से एक में प्रियंका का घूंघट लिए हुए दिखाई दे रहा है। इसमें प्रियंका बहुत सुंदर लग रही हैं। आपको बता दें, शादी के लहंगे को 110 इम्ब्रॉइडरी की गई है। यह इम्ब्रॉइडरी कलकत्ता में हुई थी। मिली जानकरी के मुताबिक, इसको बनाने में 3,720 घंटे लगे थे।आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी देश में ही नहीं विदेश में भी चर्चा का विषय बन गयी थी। इन दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीतियों से हुई थी। बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी के बाद रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में रखा गया था। खैर, इस वक्त प्रियंका अपने पति निक के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां बिता रही है। प्रियंका चोपड़ा लगातार वहां से सोशल मीडिया के जरिए कई तस्वीरें शेयर कर रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के अलावा सास-ससुर, जेठ-जेठानी और मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 − two =

Most Popular

To Top