संसार

सिंध के सीएम बोले, दुनियाभर में भीख मांग रहे इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान दुनियाभर में घूमकर वित्तीय मदद के लिए भीख मांग रहे हैं। उन्होंने रविवार को एक रैली में अनुभवहीन नौसिखिया नेताओं को सरकार में पद देने के लिए भी इमरान को आड़े हाथों लिया।प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान ने कई देशों की यात्रा कर उनसे आर्थिक मदद मांगी है। नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपना व्यापार और विदेशी मुद्रा घाटा पाटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी आठ अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने की गुहार लगाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 − four =

Most Popular

To Top