डेनमार्क में दो द्वीपों को जोड़ने वाले पुल पर हुए एक ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत, एक दर्ज़न से अधिक लोग घायल। कोपनहेगन की तरफ जा रही ट्रेन मालगाड़ी के मलबे से टकराने से हुआ हादसा।
डेनमार्क में जीलैंड और फनेन द्वीपों को जोड़ने वाले पुल पर कल एक ट्रेन दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन एक मालगाड़ी के मलबे से टकरा गई। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 16 लोग घायल हुए है। यह ट्रेन 131 यात्रियों को लेकर राजधानी कोपनहेगन की ओर जा रही थी।
इस दुर्घटना के बाद पुलिस और आपातकाल दल बचाव और राहत कार्य में जुट गए हैं। ये हादसा स्टोरबाल्ट पुल पर हुआ, जो डेनिश द्वीपों को जोड़ने वाले पुलों और एक सुरंग की प्रणाली का हिस्सा है।