व्यापार

विजीलैंस ने 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए कानूनगो किया काबू

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज संघेड़ा जि़ला बरनाला में तैनात कानूनगो राज सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कानूनगो राज सिंह को शिकायतकर्ता गुरजंट सिंह निवासी गाँव भ_लां जि़ला बरनाला की शिकायत पर 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त कानूनगो द्वारा उसकी कृषि योग्य ज़मीन का गहना बरकरार रखने के बदले 50,000 रुपए की माँग की गई है। शिकायतकर्ता की जानकारी को जांचने के बाद विजीलैंस ने दो गवाहों की उपस्थिति में 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए उक्त दोषी कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओंं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पट्यिाला में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × 4 =

Most Popular

To Top