ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पर्थ टेस्ट में 146 रन से हरा दिया है। 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम दूसरी पारी में 140 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर आ गई है।पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रन से हरा दिया है। 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम दूसरी पारी में 140 रन पर ढेर हो गई। मैच के पांचवे और आखिरी दिन भारत ने 5 विकेट पर 112 रन से आगे खेलना शुरु किया तो हनुमा विहारी और रिषभ पंत के रूप में बल्लेबाज़ों की आखिरी जोड़ी क्रीज़ पर थी। हनुमा विहारी अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके और 28 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए।भारत की आखिरी उम्मीद भी रिषभ पंत के विकेट के साथ खत्म हो गई। इसके बाद सिर्फ औपचारिकता बाकी रह गई थी और कमिंस की गेंद पर बुमराह के आउट होते ही भारत की पारी सिमट गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए लॉयन और स्टार्क ने तीन-तीन और हेजलवुड और कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। लॉयन को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने पहली पारी में पांच सहित मैच में कुल आठ विकेट चटकाए।एडीलेड में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने जीता था और अब ये टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के जीतने के बाद सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज़ का तीसरा टेस्ट 26 दिसबंर से मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड में खेला जाएगा।