खेल

हॉकी विश्व कप: इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

बेहद तेज खेल रहे अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर के दो मिनट बाद ही गोल कर मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली. यह गोल उनके खिलाड़ी गोंजालो पिलेट ने किया. इसके 10 मिनट बाद इंग्लैड ने पलटवार करते हुए बैरी मिडलटन के गोल की मदद से स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया.खेल के 45वें मिनट में इंग्लैंड के विल केलनन ने गोल दाग कर स्कोर 2-1 कर दिया. खेल के 49वें मिनट में इंग्लैंड के हैरी मार्टिन ने तीसरा गोल दाग कर इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी. अर्जेंटीना की तरफ से गोंजालो पेलेट ने दो गोल किए.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 + 6 =

Most Popular

To Top