संसार

सोयूज यान में फिर आई खराबी, दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने आइएसएस के बाहर बिताए आठ घंटे

मॉस्को। रूस के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) के बाहर करीब आठ घंटे बिताए। अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनको और सर्गेई प्रोकोपेव ने इस दौरान सोयूज अंतरिक्ष यान पर आए छोटे लेकिन खतरनाक सुराख को लेकर जांच-पड़ताल की। कोनेनको की यह चौथी जबकि प्रोकोपेव की अंतरिक्ष में दूसरी चहलकदमी थी।अंतरिक्ष यात्रियों को आइएसएस तक पहुंचाने और वापस लाने में इस्तेमाल होने वाले सोयूज एमएस-09 यान में दो मिलीमीटर का सुराख पाया गया था। दोनों अंतरिक्ष यात्री इस सुराख को ढकने वाले इंसुलेशन को काटकर उसका नमूना लेने में कामयाब हुए। इसे जांच के लिए पृथ्वी लाया जाएगा।
सोयूज से हुई छेड़छाड़!;-अंतरिक्ष यात्रियों को आशंका है कि यान को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई थी। इस चहलकदमी के दौरान वह पता लगाना चाहते थे कि गड़बड़ी पृथ्वी पर हुई या अंतरिक्ष में। रूसी मीडिया के मुताबिक आइएसएस पर मौजूद अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने एक बीमार साथी को वापस पृथ्वी पर भेजने के लिए सोयूज में सुराख किया था। रूसी अधिकारियों ने हालांकि इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आइएसएस उन कुछ क्षेत्रों में शामिल है जहां अमेरिका और रूस मिलकर काम कर रहे हैं।
सोयूज में दूसरी बार आई है खामी;-बीते कुछ दिनों में सोयूज में गड़बड़ी की यह दूसरी घटना है। अक्टूबर में यान का बूस्टर खराब होने के कारण इसे पृथ्वी पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four + 17 =

Most Popular

To Top