तैमूर अली खान को अब तक आपने सैफ अली खान और करीना कपूर खान की गोद में खेलते हुए ही देखा होगा। हालांकि आज हम आपको टिम की जो तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, उनमें वो खेल के मैदान पर अपना हुनर दिखाते नजर आ रहे हैं।तैमूर अली खान ने हाल में अपने स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे में हिस्सा लिया और जमकर मस्ती की। हालांकि तैमूर अली खान की ये तस्वीर बता रही है कि अपने छोटे मियां की नजर केवल जीत पर टिकी हुई है।अपने तैमूर मियां जिस स्कूल में जाते हैं, वो कई छोटा-मोटा स्कूल तो है नहीं… अब इस तस्वीर मे ही देखिए कि खेल शुरू होने से पहले तैमूर किस अंदाज में जश्न मना रहे हैं। इन तैयारियों को देखकर लगता है कि तैमूर का स्पोर्ट्स डे काफी कमाल का रहा होगा।पिछली तस्वीर में तो तैमूर अली खान काफी खुश नजर आ रहे थे, फिर अचानक ही उनकी आंखों से आंसू क्यों टपकने लगे हैं ? खैर अब ये बात तो करीना को ही पता होगी लेकिन हम इतना कर सकते हैं कि तैमूर मियां रोते हुए भी कमाल के लग रहे हैं।खेल के मैदान पर तैमूर को अगर अच्छा परफॉर्म करना है तो उन्हें चुप कराना जरूरी था। ऐसे में मां करीना ने ये जिम्मेदारी उठाई और तैमूर को तुरंत चुप कराया। देखें इस तस्वीर में कैसे तैमूर मां करीना की बात तुरंत ही मान गए हैं।अब करीना ने अपने बेटे को इतने प्यार से चुप कराया था तो वो बिना मेडल के कैसे लौटते ? देखिए गले में मेडल डाले कितने मस्त लग रहे हैं तैमूर अली खान।इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि तैमूर अली खान अपनी मां के साथ पहली जीत का जश्न मना रहे हैं। तैमूर के हाथों में मेडल देखकर ऐसा लग रहा है कि करीना से कह रहे हैं, ‘मां ये आपके लिए…’इस तस्वीर में आपको तैमूर अली खान अपने विजेता साथियों के साथ स्टेज शेयर करते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर तैमूर के साथ उनकी मां करीना भी हैं।तमैर अली खान का स्पोर्ट्स डे कैसा रहा, वो आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।