हिमाचल प्रदेश

मैवरिक सलूशन इंक ने दी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुति

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष मैसर्ज मैवरिक सलूशन इंक द्वारा आज यहां मानव शरीर की वास्तविक संरचना का कम्प्यूटर के माध्यम से पता लगाने (एनाटोमेज नेविगेटर फॉर रियल हयूमन अनैटमी) के संबंध में एक प्रस्तुति दी गई। एनाटोमेज नेविगेटर उपकरण से मानव शरीर को बिना किसी चीर-फाड़ के उसके सभी आंतरिक अंगों के बारे जानकारी हासिल की जा सकती है।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान, प्राचार्य आईजीएमसी डॉ. रवि शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डा. जनक राम, मैवरिक सलूशन के प्रबंध निदेशक अनुज चहल इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × four =

Most Popular

To Top