खेल

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स 2018 का खिताब जीता।

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से हराकर एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया। इस टूर्नामेंट में वे पहली बार चैम्पियन बने। इस जीत से 21 साल के ज्वेरेव को रैंकिंग में भी एक स्थान का फायदा हुआ। वे अब वर्ल्ड मेन्स रैंकिंग में पांचवें से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में छह बार के चैम्पियन रोजर फेडरर को हराया था। यह इस साल का आखिरी टूर्नामेंट था। इस तरह ज्वेरेव ने चौथे नंबर की रैंकिंग के साथ अपना सीजन पूरा किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 3 =

Most Popular

To Top