पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर जोरदार विरोध के स्वर घाटी में गूंज रहे हैं.
पीओके के बाग जिले में विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र में पाकिस्तान के अवैध कब्जे को समाप्त करने की मांग की. साथ ही पाकिस्तान के अवैध कब्जे को खत्म करने के लिए एक विरोध रैली भी निकाली.
गिलगित बाल्टिस्तान में भी पाकिस्तान के खिलाफ विरोध रैली की गई और पाकिस्तान के अवैध कब्जे को समाप्त करने की मांग की.