भारत

उत्तर भारत को कंपकंपाएगी हिमाचल की बर्फ,लाहुल स्पीति में पांच इंच तक गिरी बर्फ

शिमला/मनाली – हिमाचल प्रदेश में दो दिन से मौसम खराब चल रहा है। तापमान में चार डिग्री तक की कमी आई है। जनजातीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फ गिरने का क्रम जारी है। मंगलवार को रोहतांग दर्रे में आधे फुट से ज्यादा हिमपात हो चुका है। लाहुल स्पीति में पांच इंच तक बर्फ गिरी है। चंबा के पांगी-भरमौर और कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियों पर बीच-बीच में बर्फ गिर रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश-हिमपात की संभावना जताई है। प्रदेश में हिमपात का असर चंडीगढ़ व दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में पड़ेगा। गिर रहे तापमान के कारण राष्ट्रीय राजधानी में भी तापमान में कमी आएगी।
रोहतांग दर्रे में आधा फुट से अधिक ताजा हिमपात हो चुका है। दो ट्राले फंस जाने से छोटे वाहनों के लिए दर्रा बंद हो गया है। कोकसर रेस्क्यू टीम के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि रोहतांग दर्रा फिलहाल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। उधर लाहुल में सुबह मायड़ घाटी के शकोली नाले में ग्लेशियर गिरने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस फंस गई। शकोली नाले में ग्लेशियर आने से बस फंस गई। यात्री, बस के चालक व परिचालक पैदल उदयपुर पहुंचे। लाहुल घाटी में पांच इंच तक हिमपात हो चुका है। केलांग-कुल्लू के बीच भी बस सेवा बंद है। परिवहन निगम के आरएम मंगल चंद मनपा ने बताया कि मायड़ के शकोली नाले में ग्लेशियर आने से बस फंस गई है। लाहुल घाटी में बस सेवा अभी बंद है।
रोहतांग टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल बर्फ से ढके
बर्फबारी से रोहतांग सुरंग के दोनों पोर्टल बर्फ से ढक गए है। सुरंग के अंदर तापमान सामान्य है, लेकिन छोर के बाहर तापमान माइनस डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ इंजीनियर चंद्र राणा ने बताया कि मंगलवार सुबह से रोहतांग सुरंग के दोनों ओर बर्फबारी हो रही है। दोनों पोर्टल बर्फ से ढक गए हैं, लेकिन सुरंग का कार्य जारी है।
दूसरी ओर रोहतांग दर्रे में आधा फुट से अधिक ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रे में हालांकि बर्फ कम पड़ी है, लेकिन रोहतांग दर्रे में दो ट्राले फंस जाने से छोटे वाहनों के लिए भी दर्रा बंद हो गया है। ट्राले के चालकों को रेस्क्यू टीम ने कोकसर की ओर रेस्क्यू कर लिया है। बीआरओ ने रोहतांग बंद होने की सूरत में दर्रे को बहाल नहीं करने की बात कही है जिससे लाहुल के लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है। लाहुल के लोगों का अभी कुल्लू मनाली आना-जाना लगा हुआ है। कोकसर रेस्क्यू टीम के प्रभारी पवन ने बताया कि अभी रोहतांग सहित कोकसर में बर्फ़बारी हो रही है। उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रा फिलहाल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। राहनीनाला ओर रोहतांग में कोकसर की ओर ट्राले फंस गए है। उन्होंने बताया कि चालकों को रेस्क्यू कर लिया है।
रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में हिमपात जारी
कुल्लू को लाहुल से जोड़ने वाले रोहतांग दर्रे में बर्फबारी के क्रम जारी है। दर्रे में हल्की बर्फबारी हो रही है। रोहतांग के साथ लगते कोकसर और मढी में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। मनाली की चोटियां मकरवे, शिकरवे मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सीस्टर पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, मांगण कोट, शलीण धार, हामटा पास और शेतीधार में हल्का हिमपात हुआ। मनाली सहित समूची घाटी में बूंदाबांदी का क्रम शुरू हो गया है। दूसरी ओर लाहुल घाटी के कुंजम दर्रे सहित जिंगजिंगवार, दारचा की पहाड़ियों, मायड़ घाटी, लेडी ऑफ केलांग, नील कंठ, छोटा व बड़ा शिगरी ग्लेशियर सहित समस्त पहाड़ियों में हिमपात हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × two =

Most Popular

To Top