हिमाचल प्रदेश

दर्शन सिंह सैनी की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमण्डल विधायक परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके सरकारी निवास ओक ओवर में मिला और दर्शन सिंह सैनी को हि.प्र. जल प्रबन्धन बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एकत्र दून विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ कार्य करते हुए भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह सैनी ने भी भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी के समर्थन में सराहनीय कार्य किया। अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह विधायक को सहयोग देते हुए जनकल्याण तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार की मजबूती के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को और अधिक समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी के सभी समर्थकों से आगामी लोक सभा चुनावों के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों का समान एवं सन्तुलित विकास सुनिश्चित कर रही है और दून विधानसभा क्षेत्र के तीव्र विकास के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − 1 =

Most Popular

To Top