बेडमिंटन में, भारतीय खिलाड़ी के श्रीकांत और सायना नेहवाल पहंचे फ्रेंच ओपन के क्वाटर फाइनल में
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम 16 के मुकाबले किदांबी श्रीकांत ने कोरिया के ली डोंग कुएन को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने ये मैच 12-21,21-16, 21-18 से मैच अपने नाम किया।
वही महिला एकल में साइना नेहवाल ने अंतिम 16 के मुकाबले में जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साइना ने पहला गेम गवांने के बाद शानदार वापसी करते हुए ये मैच 10-21, 21-14, 21-17 से अपने नाम किया।