संसार

सउदी अरब: ख़ाशोगी की हत्या मामले में अपराधियों को सज़ा दी जाएगी

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने बयान देकर कहा कि पत्रकार ख़ाशोगी की हत्या मामले में अपराधियों को दी जाएगी सज़ा

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि तुर्की में सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोगी की हत्या मामले में सभी ज़िम्मेदार ‘अपराधियों’ को सज़ा दी जाएगी। राजधानी रियाद मेंएक कार्यक्रम में मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सभी सऊदी लोगों के लिए यह अपराध दुखदायी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह तुर्की के साथ कोई अनबन नहीं करेंगे। हालांकि, सऊदी इन आरोपों कोख़ारिज करता रहा है कि इस हत्या में क्राउन प्रिंस की कोई भूमिका है। दो अक्तूबर को ख़ाशोगी इस्तांबुल के सऊदी दूतावास में गए थे जहां उनकी हत्या कर दी गई थी। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यपअर्दोआन ने कहा है कि पत्रकार और सऊदी सरकार के आलोचक ख़ाशोगी की सऊदी ख़ुफ़िया और अन्य अधिकारियों ने मिलकर योजनाबद्ध ‘राजनीतिक हत्या’ की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − five =

Most Popular

To Top