टीवी जगत के फेमस एक्शन रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग पिछले कुछ समय से अर्जेंटीना में चल रही थी| खबर के मुताबिक, यह शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है| हाल ही में पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह इस शो से बाहर हो चुकी है| भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया पहले ही शो से बाहर हो चुके थे| बीते दिन इनदोनों को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया| इस दौरान यह दोनों बहुत रोमांटिक अंदाज में नजर आए| एअरपोर्ट पर यह दोनों हाथों में हाथ लिए दिखाई दिए| मीडिया के केमरा को देखने के बाद इनदोनों ने पोज भी दी| भारती और हर्ष कि शादी 3 दिसंबर को हुई थी, लेकिन इन दोनों को देखकर लगता हैं कि हालही में इनकी शादी हुई हैं| यह दोनों एक दुसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे|रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से बाहर होने के बाद भारती ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था| इस इमोशनल पोस्ट के साथ भारती ने एक तस्वीर भी शेयर की थी| इस तस्वीर में उनके साथ ‘खतरों के खिलाड़ी 9′ के होस्ट रोहित शेट्टी दिखाई दे रहे थे| भारती ने अपने लिखा था- ‘यहां से जाने के बाद ढेर सारी मस्ती को मिस करने वाली हूं| यादों से भरे एक खूबसूरत बैग को मैं अपने साथ लेकर वापस जा रही हूं| मिस यू रोहित शेट्टी|’बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया कि शादी परिवार और दोस्ती के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी| शादी में भारती ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में भारती बहुत खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। भारती की शादी की रस्में बड़ी ही शानदार तरीके से हुईं।