जम्मू और कश्मीर

कृष्ण के रंग में सराबोर दिखी कश्मीर घाटी

श्रीनगर: बंद, हड़ताल, प्रदर्शन, मुठभेड़ और पत्थराव, कश्मीर को इसी तरह से दिखाया जाता है पर घाटी अपने आप में बहुत खूबसूरत है। इसकी सुन्दरता इसके आपसी सोहार्द में छिपी है। यह आपसी सोहार्द आए दिन देखने को मिलता है। श्री कृष्णजन्माष्टमी पर भी दिखा। कश्मीर घाटी में भगवान कृष्णा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को रंग-बिरंगे कपड़े पहने लोगों ने मन्दिर जाकर भगवान कृष्णा की आरधना की। श्रीनगर के मन्दिरों में भी यह नजारा देखने को मिला। वहीं हब्बा कदल क्षेत्र से एक शोभा यात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा कई जगहों से होते हुये लाल चौक जाकर संपन्न हुई। यात्रा के आयोजकों ने कहा कि वे काफी वर्षों से धूमधाम से यात्रा निकालते आ रहे हैं और स्थानीय लोगों का इसमें उन्हें पूरा सहयोग मिलता है। कश्मीरी पंडित भाईयों को मुस्लमान भाईयों ने जन्माष्टमी की बधाई भी दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 + two =

Most Popular

To Top