व्यापार

अक्तूबर से 14 फीसदी बढ़ सकते हैं नैचुरल गैस के दाम

नई दिल्लीः विदेशी बाजार में तेजी के चलते सरकार देश में उत्पादित नैचुरल गैस के दाम अक्तूबर से 14 फीसदी से अधिक बढ़ा सकती है। इस कदम से जहां खुदरा सीएनजी महंगी हो सकती है वहीं बिजली और यूरिया उत्पादन की लागत भी बढ़ेगी।

28 सितंबर को हो सकती है घोषणा
जानकार सूत्रों ने कहा कि नैचुरल गैस के ज्यादातर घरेलू उत्पादकों को अभी 3.06 डॉलर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) का मूल्य मिल रहा है। अक्तूबर में इसमें यह करीब 14 फीसदी बढ़ाकर 3.5 डॉलर प्रति इकाई किया जा सकता है। उत्पादकों को मिलने वाले नैचुरल गैस के भाव की छमाही समीक्षा की जाती है और नए भाव गैस अधिशेष वाले देशों अमेरिका, रूस और कनाडा के केंद्रों पर प्रचलित मूल्यों के औसत पर आधारित होते हैं। सूत्रों ने कहा कि संशोधित कीमतों की घोषणा 28 सितंबर को की जा सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

17 − seven =

Most Popular

To Top