भारत

रक्षा मंत्री ने किया कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कोडागू का दौरा

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कर्नाटक में बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे कोडागू जिले का दौरा किया। बीते हफ्ते हुई भारी बरसात के बाद वहां काफी नुकसान हुआ है। बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के चलते हज़ारों लोग बेघर हो गये हैं। रक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावितों को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि केंद्र से एक टीम यहां आकर हालात का जायजा लेगी, उसके बाद ही केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five + eight =

Most Popular

To Top