भारत

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग से 4 लोगों की मौत

मुंबई के परेल इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत क्रिस्टल टॉवर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। आग क्रिस्टल टॉवर की 12वीं मंजिल पर लगी थी, ये मंजिल रेजिडेंशियल है। आग बुझाने के लिए करीब 1 दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 17 मंजिला इस टॉवर में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। राहत और बचावकर्मियों ने कुल 42 लोगों को सुरक्षित निकाला। घायलों को केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि क्रिस्टल टॉवर परेल इलाके में स्थित हिंदमाता सिनेमा के पास मौजूद है। बचाव कार्य में 4 फायरकर्मी भी घायल हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve − eleven =

Most Popular

To Top