संसार

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान ने रिहा किए 30 भारतीय कैदी

पेशावरः पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सछ्वावना दिखाते हुए 27 मछुआरों समेत 30 भारतीयों को आज जेल से रिहा कर दिया। विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने एक बयान में कहा कि कैदियों की रिहाई ‘‘मानवीय मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की अटल नीति के अनुसार की गई है। बयान में बताया गया है कि जिन 30 कैदियों को रिहा किया गया है उनमें 27 मछुआरे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाने का मानवीय भाव है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी इसी तरह का व्यवहार दिखाएगा। देश के उच्चतम न्यायालय के समक्ष जुलाई में सौंपी गई एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, 418 मछुआरों समेत 470 भारतीय पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। कल पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकडऩे के लिए मछुआरों को गिरफ्तार करने की खबर आई थी। उन्हें कराची की मालिर जेल से कैंट रेलवे स्टेशन ले जाया गया और अब लाहौर ले जाया जाएगा। मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय सीमा अधिकारियों को सौंपा जाएगा। अरब सागर में समुद्री सीमा का स्पष्ट सीमांकन ना होने के कारण पाकिस्तान और भारत आए दिन मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − 4 =

Most Popular

To Top