खेल

ज्वेरेव आैर डी मिनौर के बीच होगा खिताबी मुकाबला

वाशिंगटनः शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैंपियन जर्मनी के एलेग्जेंडर ज्वेरेव ने यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को 6-2 6-4 से हराकर सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर से होगा।
ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय डी मिनौर को पूर्व नंबर एक ब्रिटेन के एंडी मरे के क्वार्टरफाइनल में हट जाने के कारण बिना गेंद खेले ही सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया था। डी मिनौर ने सेमीफाइनल में रूस के आंद्रेई रुब्लेव को तीन सेटों के संघर्ष में लगभग तीन घंटे में 5-7, 7-6, 6-4 से हराया। डी मिनौर अपने पहले खिताब की तलाश में फाइनल में उतरेंगे। यदि डी मिनौर फाइनल में ज्वेरेव को हरा देते हैं तो वह 33वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। यदि वह हार भी जाते हैं तो 27 स्थान की छलांग लगाकर 45वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव को इस साल के अपने तीसरे खिताब की तलाश है। उन्होंने सितसिपास को हारने में 87 मिनट का समय लगाया और वर्ष की अपनी 40वीं जीत दर्ज की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two + twelve =

Most Popular

To Top