पंजाब

दो माह में 17 लाख 86 हज़ार 973 पौधे मुफ़्त वितरित: साधु सिंह धर्मसोत

‘घर-घर हरियाली मुहिम’ के अंतर्गत पौधे वितरण की प्रक्रिया जारी
चंडीगढ़,
पंजाब सरकार द्वारा 5 जून को शुरू किये ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ के अंतर्गत दो महीनों के दौरान लोगों को 17 लाख 86 हज़ार 973 पौधे मुफ़्त वितरित किए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ‘घर-घर हरियाली’ मुहिम और ‘आई हरियाली एप’ के अंतर्गत विभिन्न कैंपों, प्रोग्रामों और नर्सरियों के द्वारा अब तक 17 लाख 86 हज़ार 973 पौधे वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए ‘घर-घर हरियाली’ मुहिम के अंतर्गत राज्यभर में मुफ़्त पौधे मुहैया करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से लोगों को ऑनलाइन बुकिंग के द्वारा अपनी पसंद के पौधे हासिल करने के लिए शुरू की ‘आई हरियाली’ एप को राज्य के लोगों द्वारा भारी समर्थन मिला है। स. धर्मसोत ने विवरण देते हुए बताया कि अमृतसर वन मंडल में 1 लाख 48 हज़ार 285 पौधे, बठिंडा वन मंडल में 1 लाख 75 हज़ार 997 पौधे, दसूहा वन मंडल में 65 हज़ार 804 पौधे, फिऱोज़पुर वन मंडल में 52 हज़ार 261 पौधे, गुरदासपुर वन मंडल में 31 हज़ार 381 पौधे, होशियारपुर वन मंडल में 72 हज़ार 561 पौधे, जालंधर वन मंडल में 44 हज़ार 13 पौधे, लुधियाना वन मंडल में 2 लाख 29 हज़ार 913 पौधे लगाए जा चुके हैं। इसी तरह मानसा वन मंडल में 55 हज़ार 393 पौधे, श्री मुक्तसर साहिब वन मंडल में 2 लाख 20 हज़ार 818 पौधे, एस.बी.एस. नगर वन मंडल में 60 हज़ार 437 पौधे, पठानकोट वन मंडल में 50 हज़ार 573 पौधे, पटियाला वन मंडल में 1 लाख 25 हज़ार पौधे, रूपनगर वन मंडल में 14 हज़ार 889 पौधे, संगरूर वन मंडल में 2 लाख 58 हज़ार 709 पौधे और एस.ए.एस. नगर वन मंडल में 1 लाख 80 हज़ार 939 पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने में राज्य के नौजवान अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए एक वृक्ष के काटे जाने पर एक वृक्ष के बदले पाँच पौधे लगाए जाने चाहिए क्योंकि एक पौधे को वृक्ष बनने में कई वर्ष लगते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब निवासी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल की प्रतिज्ञा करें तो पंजाब फिर से हरा भरा और खुशहाल राज्य बन जायेगा।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen + eight =

Most Popular

To Top