खेल

हॉकी : भारत ने रूपिंदर के 2 गोल की बदौलत न्यूजीलैंड को 4-2 से हराया

बेंगलूरू : भारतीय पुरूष हाकी टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में विजयी शुरुआत की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4-2 से हरा दिया। भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह ने दूसरे और 34वें मिनट में दो गोल किए। इसके अलावा मनदीप सिंह ने 15वें और हरमनप्रीत सिंह ने 38वें मिनट में गोल दागे। न्यूजीलैंड के लिए स्टीफन जेनेस ने 26 वें और 55 वें मिनट में गोल दागे। भारत को शुरूआती मिनट में ही पेनल्टी कार्नर मिला जिसे रूपिंदर ने गोल में बदला। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम में वापसी कर रहे रूपिंदर के शाट को न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जायस बचा नहीं सके। न्यूजीलैंड को सातवें मिनट में बराबरी का मौका मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने गोल नहीं होने दिया। भारत के लिए 15वें मिनट में मनदीप ने दूसरा गोल किया जिसे मनप्रीत सिंह से क्रास मिला था। दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने डिफेंस मजबूत किया लेकिन भारत को 22 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला। इस पर गोल नहीं हो सका। न्यूजीलैंड के लिए 26वें मिनट में जेनेस ने पहला गोल दाग।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

11 + eight =

Most Popular

To Top