प्रधानमंत्री ने कहा उनकी सरकार ने गरीबों के हक में लिए फैसले, कहा,
सरकार की सख़्ती से जनता का धन लूटने वाले हो रहे हैं परेशान। केन्द्र
द्वारा आवंटित धन को जनजातीय लोगों के कल्याण में इस्तेमाल न करने का आरोप
लगाते हुए राज्य सरकारी की आलोचना की, ओडिशा के बलांगीर में कई विकास
परियोजनाओं का किया लोकार्पण.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज
ओडिशा के बलांगीर में झारसुगुड़ा स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क और कई
अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इस पार्क से
आयात-निर्यात और घरेलू कार्गो में भी सुविधा मिलेगी। पीएम मोदी ने
बलांगीर-बिचुपली से एक नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करने के साथ ही इस लाइन पर
पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 15 किमी लम्बी बलांगीर-बिचुपली नई रेलवे
लाइन तटीय ओडिशा को पश्चिमी ओडिशा से जोड़कर पूरे राज्य के सम्रग विकास को
तेजी मिलेगी। इससे भुवनेश्वर और पुरी से नई दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख
शहरों तक यात्रा करने में समय कम लगेगा। इस लाइन से ओडिशा के कई एमएसएमई और
कुटीर उद्योगों को फायदा होगा और ओडिशा में खनन क्षेत्र के लिए भी अवसर
खुलेंगे.
पीएम मोदी ने 1085 करोड़ रुपये की लागत से 813 किलोमीटर
लम्बी झारसुगुड़ा-विजीनगरम और संबलपुर-अंगुल लाइनों के विद्युतीकरण का भी
उद्घाटन किया। इसकी बदौलत इस लाइन पर निर्बाध रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित
होगी। प्रधानमंत्री ने 13.5 किलोमीटर लम्बी बारापली-डुंगरीपली और
बलांगीर-देवगांव सड़क लाइन के दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया। जिससे
राज्य में औद्योगिक क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। पीएम ने थिरुवली–सिंगापुर रोड
स्टेशन के बीच पुल संख्या 588 को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इससे
नागावेली नदी पर पुल का पुनर्निर्माण संभव होगा जो जुलाई, 2017 में आई बाढ़
के दौरान बह गया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को पासपोर्ट
बनवाने और यात्रा में होने वाली परेशानीयों को कम करने के लिए केंद्रपाड़ा,
पुरी, जगतसिंह, बरगढ़, कंधमाल और बलांगीर में नए पासपोर्ट सेवा केंद्रों
का उद्घाटन किया। नए पासपोर्ट सेवा केंद्रों से इन क्षेत्रों के लोग काफी
फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए भुवनेश्वर नही
जाना पड़ेगा। पीएम मोदी ने सोनपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन
की आधारशिला भी रखी। इस विद्यालय में 1000 से भी अधिक स्कूली विद्यार्थियों
के लिए स्कूली शिक्षा से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगीं।
प्रधानमंत्री
ने कहा कि देश में पुरानी सरकारें अपनी विरासतों को लेकर गंभीर नहीं थीं।
उन्होने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने में दिलचस्पी
नहीं दिखाई। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के प्रयास की बदौलत बिचौलियों को
व्यवस्था से निकालने के प्रयासों को बताया। उन्होने कहा कि 6 करोड़ फर्जी
लोगों को पीडीएस सिस्टम से हटा दिया गया है और इसकी बदौलत अब सरकार के 90
हज़ार करोड़ रु. बर्बाद होने से बच रहे हैं और हक़दार तक ये सीधे पहुंच रहे
हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ
चलती हुई सरकार ने अनारक्षित वर्ग के लिए संविधान संशोधन कर 10 फीसदी का
आरक्षण तय किया है इसकी बदौलत अब वंचितों को लाभ सुनिश्चित हो सकेगा।
प्रधानमंत्री ने नीलमाधव और सिद्धेश्वर मंदिर में जीर्णोद्धार और नवीनीकरण
से जुड़े कार्यों का भी उद्घाटन किया। ये सभी मंदिर ओडिशा से जुड़ी
वास्तुकला के प्राचीनतम मंदिर हैं। जो पश्चिमी ओडिशा के ‘हारा-हरि’
सांस्कृतिक ताने-बाने को दर्शाते हैं।
इसके अलावा पीएम ने बलांगीर में
स्मारकों के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण से जुड़े कार्यों के साथ ही कालाहांडी
स्थित असुरगढ़ किले में भी जीर्णोद्धार और नवीनीकरण से जुड़े कार्यों का
उद्घाटन किया।