संसार

भारत-मध्य एशिया संवाद में भाग लेने उजबेकिस्तान पहुंची सुषमा स्वराज

ताशकंद। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिनों की विदेश यात्रा के तहत उज्बेकिस्तान पहुंच चुकी हैं। वहां वह पहले भारत-मध्य एशिया संवाद में हिस्सा लेंगी। यह संवाद अफगानिस्तान से संपर्क बढ़ाने सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित रह सकता है।समरकंद में होने वाले संवाद की अध्यक्षता स्वराज और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री अब्दुलअजीज कामिलोव करेंगे। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भी संवाद में विशेष आमंत्रित के रूप में आएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जिस सत्र के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है वह संपर्क के मुद्दे पर समर्पित है। इस संवाद में किरगिज रिपब्लिक, तजाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री और कजाखिस्तान के प्रथम उप विदेश मंत्री भी हिस्सा लेंगे।स्वराज के उज्बेकिस्तान रवाना होने से पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट में कहा, ‘साझा इतिहास और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहले भारत-मध्य एशिया संवाद में भाग लेने समरकंद जा रही है। उजबेक विदेश मंत्री कामिलोव के साथ विदेश मंत्री संवाद की अध्यक्षता करेंगी। मध्य एशिया के अन्य देशों और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे।’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

six + eight =

Most Popular

To Top