मनोरंजन

‘मणिकर्णिका’ का म्यूजिक लॉन्च पर कंगना रनौत ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, शाही अंदाज में आई नजर

बीती शाम फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का म्यूजिक लॉन्च हुआ, जहां पर फिल्म का पहला गाना ‘विजयी भव’ रिलीज कर दिया गया। इस समारोह का आयोजन काफी भव्य तरीके से किया गया। म्यूजिक लॉन्च पर कंगना रनौत एक दम अलग अंदाज में नजर आई। यहां उन्होंने फिल्म के बारे में खुलकर बात की और बताया कि ये फिल्म उनके लिए क्या मायने रखती है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपके लिए ले कर आए हैं इस इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीरें जिनको देख कर आपको भी यकीन हो जाएगा कि, ‘मणिकर्णिका’ के जरिए कंगना बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए एक दम तैयार हैं।इस इवेंट में फिल्म से जुड़े कई सिलेब्स जैसे कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे, प्रसून जोशी, शंकर-एहसान-लॉय वहां मौजूद थे। इस दौरान फिल्म से जुड़े सभी लोग काफी उत्साहित नजर आए।म्यूजिक लॉन्च के दौरान कंगना गोल्डन कलर की साड़ी में एक दम शाही गेटअप में नजर आई। कंगना किसी रानी से कम नहीं लग रही थी। इस साड़ी के साथ उनका नेकलेस काफी जंच रहा था जो उनको रॉयल लुक दे रहा था।कंगना ने यहां आते ही मीडिया का अभिवादन किया। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म के बार में काफी बातचीत भी की।इस दौरान फिल्म के थीम सॉन्ग का वीडियो रिलीज कर दिया गया जिसमें कंगना ‘मणिकर्णिका’ के रूप में एक सशक्त महिला के रूप में नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ‘मणिकर्णिका’ लोगों का दिल जीत लिया है।फिल्म में अहम किरदार निभा रही अंकिता लोखंडे भी इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थी। ब्लैक कलर का गाउन उन पर काफी जंच रहा था।गीतकार प्रसून जोशी ने भी इस इवेंट में शिरकत किया। आपको बता दें कि गीत ‘विजयी भव’ को उन्होंने ही लिखा है। इसके अलावा इस गाने को शंकर अहसान लॉय ने कंपोज किया है और शंकर महादेवन ने अपनी मधुर आवाज से इस गीत के बोलों को सजाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 + 10 =

Most Popular

To Top