मनोरंजन

11 साल बाद पर्दे पर फिर साथ दिखेगी ससुर-बहू (अमिताभ बच्चन-ऐश्वर्या राय) की जोड़ी, मणिरत्नम की फिल्म से करेंगे वापसी

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के डाई हार्ड फैंस के लिए धमाकेदार खबर है। जल्दी ही इन दोनों दिग्गज स्टार्स की जोड़ी दोबारा ऑन स्क्रीन दिखने वाली है। इन ससुर-बहू की जोड़ी को हम दोबारा ऑन स्क्रीन करीब 11 साल बाद देखेंगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को 11 साल पहले साल 2008 में फिल्म सरकार राज में साथ देखा गया था। इस फिल्म को निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा ऐश के पति अभिषेक बच्चन भी साथ में थे। इससे पहले दर्शक इस तिकड़ी को फिल्म ‘बंटी और बबली’ के एक गाने में भी देख चुके थे।इस फिल्म का गाना ‘कजरारे-कजरारे’ तो शायद ही कोई भूला होगा। जिसमें ऐश अपनी पति और ससुर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर ठुमकती हुई दिखी थी। खैर, अब ताजा खबर ये है कि ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन दोबारा साथ में काम करने वाले है। न्यूज पोर्ट्ल डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्ममेकर मणिरत्नम ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को अप्रोच भी किया है।रिपोर्ट के मुताबिक ये एक हिस्टॉरिकल ड्रामा होगी और इस फिल्म को ‘बाहुबली’ के स्तर जैसा विशाल बनाने की तैयारी है। खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म के लिए तारीखें दे दी हैं जबकि अमिताभ बच्चन अभी तक अपनी ओर से हां नहीं कह पाए है। इन दोनों के अलावा फिल्म में कई सारे साउथ स्टार्स भी अहम किरदारों में दिखने वाले है।ये फिल्म बहुभाषायी होगी। ऐसा भी माना जा रहा है कि फिल्म को कई भागों में बनाया जाना है। साथ ही ऐसा अनुमान है कि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान 14 जनवरी को किया जाएगा। बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में बिजी है। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की तापसी पन्नू के साथ भी फिल्म ‘बदला’ आने वाली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 − 11 =

Most Popular

To Top