संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को हराया
पहले मैच
में थाईलैंड पर जबर्दस्त जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय फुटबाल टीम को
एएफसी एशियाई कप के दूसरे मैच में कल मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से 0-2 से
हार का सामना करना पड़ा। भारत ने गोल करने के कुछ महत्वपूर्ण मौके गंवाये
जबकि यूएई ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच अवसरों का पूरा फायदा उठाया।
इस जीत से यूएई अपने इस ग्रुप में चार अंक के साथ चोटी पर पहुंच गया है।
उसने अपना पहला मैच बहरीन से 1..1 से ड्रा खेला था। भारत के अभी तीन अंक
हैं और उसका दूसरा स्थान है। भारत का अगला मुकाबला 14 जनवरी को बहरीन से
होगा।
होल्ड