भारत

राहुल गांधी के खिलाफ़ राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए कि कहा राहुल को नोटिस भेजा जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी राहुल के बयान को सबसे राजनीति निचले स्तर की राजनीति बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कथित अपनजनक टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग का सख्त रवैया सामने आया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी  को नोटिस भेजा जाएगा। इसबीच, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा को देश की किसी भी महिला के सभ्य नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री किसी दल नहीं बल्कि देश की रक्षा मंत्री है इसलिए राहुल गांधी जैसे नेता को उनके लिए सम्मान जनक भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राहुल के बयान को राजनीति के निचले स्तर का बताया। सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के रक्षा मंत्रालय से संबंधित विषय पर एक बहस के जवाब में राहुल गांधी की टिप्पणी भारतीय राजनीति के इतिहास में एक निम्न बिंदु है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने भी राहुल गांधी के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 − seven =

Most Popular

To Top