संसार

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को लगा झटका

ब्रेक्जिट पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को बड़ा झटका लगा है, मंगलवार को ब्रेक्जिट डील पर होने वाली महत्वपूर्ण वोटिंग से पहले ही संसदीय हार मिली है, समर्थन न मिलने की स्थिति में तीन दिनों में अगली डील लानी होगी।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे एक बड़ी संसदीय हार का सामना करना पड़ा… अलग-अलग राजनीतिक दलों के 20 से ज़्यादा सांसदों ने एक संशोधन रखा जो जिससे यूरोपियन यूनियन से हटने का विवादित समझौता अगले हफ़्ते हाउस ऑफ़ कॉमन्स में पास न होने की सूरत में थेरेसा मे को तीन दिनों के अंदर ब्रेग्ज़िट के लिए एक वैकल्पिक योजना पेश करनी पड़ेगी… 308 सांसदों ने संशोधन के पक्ष में और 297 सांसदों ने उसके विरोध में वोट दिया…. यह संशोधन सांसदों को पहली बार औपचारिक तौर पर थेरेसा मे के समझौते के विकल्प सामने रखने का अवसर देता है….अगर ब्रिटेन नॉर्वे जैसे ब्रेग्ज़िट का फ़ैसला करता है तो वह यूरोपियन यूनियन और यूरोपियन फ़्री ट्रेड एसोसिएशन में शामिल होगा जिसकी बदौलत वह यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया का सदस्य बन जाएगा….इस व्यवस्था से ब्रिटेन को बाज़ार के लिए नए अवरोधों का सामना नहीं करना पड़ेगा… जिससे ब्रिटिश अर्थव्यवस्था पर बेहद कम असर पड़ेगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen − 6 =

Most Popular

To Top