हिमाचल प्रदेश

समाज के सभी वर्गों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अपना 54वां जन्मदिन सादगी से मनाया तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सुबह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘ओक-ओवर’ जा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री को इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा, विधायकगणों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, विभिन्न बोर्डो और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और शिमला नगर निगम की महापौर, उप महापौर और पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शिमला मण्डल द्वारा शिमला क्लब के नजदीक आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को कम्बल, जूतें और जैकेट वितरित किए।इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने केंसर अस्पताल शिमला का दौरा किया तथा मरीजों को कम्बल वितरित किए।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सभी का धन्यवाद किया विशेषकर प्रदेश के लोगों का जिन्होंने हमेशा से राज्य सरकार को हिमाचल प्रदेश को सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य बनाने में हमेशा सहयोग दिया है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × three =

Most Popular

To Top