संसार

अमेरिका में वाहनों की टक्कर से हाईवे पर गिरे डीजल में लगी आग, सात लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका में फ्लोरिडा के अंतरराज्यीय हाईवे पर गुरुवार को तेल ले जा रहे दो ट्रक और दो सार्वजनिक वाहन में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण करीब 189 लीटर डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे आग लग गई। इस हादसे में करीब सात लोगों की जान चली गई है।कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग इतना प्रचंड थी कि उससे सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। वाहन के टुकड़े और पीड़ितों का निजी सामान भी हाईवे पर ईधर-उधर बिखर गया। हादसे के शिकार कई लोगों के सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से तलाशा जा रहा है।अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीड़ितों की जान टक्कर में गई थी या वो आग में झुलस गए। सुरक्षा अधिकारी इस घटना को ‘हत्या का मामला’ मान कर जांच कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है। फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल के प्रवक्ता का कहना है कि पीड़ितों की पहचान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen − 3 =

Most Popular

To Top