संसार

रूस धमाका: बचाव कर्मियों ने 11 महीने के बच्चे को ढ़ूंढ निकाला

रूस के माग्नितो-गोर्स्क शहर में कल हुए गैस धमाके में धराशाई हुए एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के मलबे से ज़िंदा लोगों की तलाश जारी है। इन मुश्किल हालात के बीच बचाव कर्मियों को एक खुशनुमा खबर मिली।

दरअसल, कल खोजी अभियान के तहत बचाव दल ने 11 महीने के एक बच्चे को मलबे से ज़िंदा ढ़ूंढ़ निकाला है।  खबरों के मुताबिक बचाव दल ने बच्चे के रोने की आवाज़ सुनने के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। 11 महीने के इवान नाम के इस बच्चे की हालत बेहद गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए राजधानी मॉस्को भेज दिया गया है।

रुस में इस समय दिन में तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच रहा है। इस मौसम में मलबे में दबे मिले इस नन्हे बच्चे को ठंड लग गई है औऱ उसके सिर में चोट आई है, हाथों और पैरों में फ्रेक्चर भी है।

रूस के आपातकाल मंत्रालय के मुताबिक इवान की मां सुरक्षित हैं और उन्होंने अस्पताल में अपने बेटे से मुलाक़ात की। घातक सर्दी और ख़राब मौसम ने बचाव दल के लिए हालात बेहद मुश्किल कर दिए हैं। रात में तापमान और अधिक नीचे गिर सकता है। ऐसे में बचाव दल के पास समय बेहद कम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × three =

Most Popular

To Top