संसार

रूसः धमाके में 4 की मौत, कई घायल

रूस के एक शहर माग्नितोगोर्स्क की एक इमारत में भीषण धमाका हुआ। हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि धमाका की वजह गैस रिसाव है। इमारत के मलबे से अब तक 16 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जिनमें सात बच्चे शामिल हैं। मलबे में अब भी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है।

रूस के एक शहर माग्नितोगोर्स्क की एक इमारत में भीषण धमाका हुआ है जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि धमाका की वजह गैस रिसाव है। धमाके के कारण इमारत के 48 फ्लैट पूरी तरह नेस्तानाबूत हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस इमारत में 120 लोगों रहते थे। इमारत के मलबे से अब तक 16 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जिनमें सात बच्चे शामिल हैं। चार घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अब भी कई लोग दबे हो सकते हैं। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने माग्नितोगोर्स्क पहुंचकर धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और घटना के बारे में तफ्सील से जानकारी ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 + 8 =

Most Popular

To Top