प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में जब शिरकत की तो देश के विकास के पिछले साढ़े 4 साल की यात्रा के अहम पड़ाव सबके साथ साझा किए. प्रधानमंत्री ने सामाजिक, आर्थिक और व्यापारिक बदलाव की तस्वीर सबके सामने रखी..पी एम नेपारदर्शी भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का ज़िक्र करते हुए कहा की एन डी ए सरकार ने नीतियों में बदलाव करके स्थितिय़ों को बदलने की कोशिश की है ।मुंबई में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने आगे बढते भारत विषय पर अपनी बात रखी तो साढे 4 साल में सरकार की उपलब्धियों के जरिए विरोधियों को करारा जवाब दिया । पीएम ने सरकार के तमाम कदमों के जरिए अर्थव्यवस्था , कारोबार और समाज के हर क्षेत्र में आ रहे बदलाव का खाका पेश किया। पीएम ने कहा कि सरकार जीएसटी को और सरल बनाने पर लगातार काम हो रहा है और जल्द ही 99 फीसदी वस्तुओं को जीएसटी के 18 प्रतिशत के स्लैब में लाया जाएगा ।जीएसटी के फायदे गिनाते हुए पीएम ने कहा कि जीएसटी लागू होने से लोगों को एक साफ-सुथरी, सरल, इंस्पेक्टर राज से मुक्त व्यवस्था मिल रही है । अर्थव्यवस्था भी पारदर्शी हो रही है। पीएम ने कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले केवल 65 लाख उद्यम पंजीकृत थे, जिसमें अब 55 लाख की वृद्धि हुई है और ये बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख हो गई है। पीएम ने बताया कि कैसे उनकी सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल में देश में दशकों से लंबित भ्रष्टाचार और अन्य अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है जिससे लोगों को इंसाफ मिल रहा है। राफेल सौदे को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट के मुद्दे पर पीएम मोदी ने अपनी बात रखी और विरोधियों को करारा जवाब दिया।प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में वो काम हुए जो किसी ने सोचा भी न था। चार साल में भारत ने फाइव ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के क्लब में शामिल होने की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है। चार साल में कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत 142 से 77 पर आ गया। चार साल में एसी ट्रेन में चलने वाले लोगों से ज्यादा लोग हवाई सफर कर रहे हैं। चार साल में आम आदमी भी इस्तेमाल कर रहा है। चार साल में भारत का एविएशन सेक्टर इतना मजबूत हो गया है कि कंपनियों को एक हजार नए हवाई जहाज का ऑर्डर देना पड़ रहा है। चार साल में भारत में नेशनल वॉटरवेज एक सच्चाई बन गया है । चार साल में भारत एक बार में सौ सैटेलाइट छोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है और गगनयान के लक्ष्य पर काम कर रहा है । चार साल में स्टार्ट अप की दुनिया से लेकर खेल की दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ गयी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पिछले 4 साढ़े चार साल में नीतियों में बदलाव करके स्थितिय़ों को बदलने की कोशिश की है। 2014 से पहले देश में नीतिगत पंगुता थी जबकि आज सुशासन और पारदर्शी नीतियां है । 2014 से पहले देश के 50 प्रतिशत लोगों के पास बैंक खाते नहीं थे और अब देश का हर परिवार बैकिंग सिस्टम से जुड़ चुका है।2014 से पहले टैक्स देने वालों की संख्या 3 करोड़ 80 लाख थी अब इस साल ये संख्या बढ़कर लगभग 7 करोड़ हो चुकी है । 2014 से पहले देश में मोबाइल बनाने वाली सिर्फ 2 कंपनियां थीं आज उन्हीं ये संख्या बढ़कर 120 के पार हो गई है । 2014 से पहले स्वच्छता का दायरा 40 प्रतिशत से भी कम था और अब 2018 के अंत में वही दायरा बढ़कर 97 प्रतिशत पहुंच चुका है ।कुल मिलाकर पीएम ने अपने संबोधन में आंकडों के जरिए बताया कि कैसे साढे चार साल में भारत की अर्थव्यवस्था हो, या भारत की प्रतिभा, भारत की सामाजिक व्यवस्था हो, सांस्कृतिक मूल्य हो या फिर भारत की सामरिक ताकत, हर स्तर पर भारत की चमक और बढ़ रही है।