हरियाणा

चीफ़ जस्टिस ने 9 जजों को स्थायी जजों के तौर पर और एक को अतिरिक्त जज के तौर पर शपथ दिलाई

चंडीगढ़ – पंजाब और हरियाणा कोर्ट के चीफ़ जस्टिस श्री कृष्णा मुरारी ने आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 9 जजों को स्थायी जज के तौर पर शपथ दिलाई । स्थायी जजों के तौर पर शपथ लेने वालों में जस्टिस श्री हरमिन्दर सिंह मदान, जस्टिस श्री राज शेखर अत्तरी, जस्टिस श्री गुरविन्दर सिंह गिल, जस्टिस श्री अरविन्द सिंह सांगवान, जस्टिस श्री राजबीर शेरावत, जस्टिस श्री अनिल क्षेत्रपाल, जस्टिस श्री अवनीश झिंगन, जस्टिस श्री महाबीर सिंह सिंधु और जस्टिस श्री सुधीर मित्तल शामिल हैं। इसी तरह श्री हरनरेश सिंह गिल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के तौर पर शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट के ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया।
दूसरों के अलावा इस मौके पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सभी जज, रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री के अधिकारी, सीनियर वकील और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 + 16 =

Most Popular

To Top