व्यापार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का हुआ समापन

दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन हो गया, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने समापन समारोह में कहा कि सरकार कारीगरों को उनके उत्पादों के लिए ऑनलाइन बाजार दिलाने की योजना पर काम कर रही है।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है जिससे कारीगरों को उनके उत्पादों के लिए एक ऑनलाइन बाजार मिल पाए।

सुरेश प्रभु ने साथ ही कहा कि भारत में ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देना सरकार का लक्ष्य है और यही कारण है कि सरकार जिला स्तर पर कारोबार में सुगमता को बढ़ावा दे रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × one =

Most Popular

To Top