भारत

छत्तीसगढ़ में थमा अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, मंगलवार को मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए रविवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया. राज्यू में इस चरण के लिए 72 सीटों पर इस महीने की 20 तारीख को मतदान होगा. चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महासमुंद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता से मुख्यमंत्री रमन सिंह को एक और मौका देने की अपील करते हुए कहा कि सही मायनों में रमन सरकार को काम करने का मौका केवल साढ़े चार साल मिला, क्योंकि इससे पहले दिल्ली में रिमोट कंट्रोल की सरकार थी, जो छत्तीसगढ़ के विकास का काम नहीं करने देती थी.

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर किसानों से झूठा वादा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाकट चुनाव में किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब तक ये वादा पूरा नहीं किया गया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × five =

Most Popular

To Top