संसार

श्रीलंका: राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

श्रीलंकाई संसद ने अपने ऐतिहासिक वोट में राजपक्षे सरकार के खिलाफ की वोटिंग। संसद स्पीकर के खिलाफ प्रदर्शन के बीच नए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पास। 

मंगलवार को श्रीलंका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के संसद को भंग करने के निर्णय को रद कर दिया था। सिरिसेना ने रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त करके महिंदा राजपक्षे को पीएम नियुक्त कर दिया था। इसके बाद विक्रमसिंघे ने संसद में बहुमत साबित करने का दावा किया था।

संसद के स्पीकर सदन में बहुमत साबित करने के लिए विक्रमसिंघे को मौका देने को भी राजी हो गए थे, जिसके बाद राष्ट्रपति सिरिसेना ने संसद को ही भंग कर दिया था।

संसद को भंग करने के उनके फैसले को मंगलवार को पलटते हुए शीर्ष अदालत ने इस पर सात दिसंबर तक रोक भी लगा दी है। साथ ही पांच जनवरी को होने वाले मध्यावधि चुनाव की तैयारियों को भी रोकने को कहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

11 − three =

Most Popular

To Top