ऊना

नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर ऊना में भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का किया आयोजन I

ऊना – भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत उप-मण्डलीय निर्वाचन कार्यालय ऊना द्वारा आज दिनांक 29-10-2018 को दिव्यांगों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया I कैंप के दौरान उक्त केंद्र के 40 से अधिक दिव्यांगों ने भाग लिया I शिविर को 44-ऊना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवम् तहसीलदार ऊना श्री विजय राय ने संस्थान के समस्त प्रशिक्षुओं छात्र-छात्राओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग जनों की मतदाता सूची में पंजीकरण व वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध करवाई जा रही समस्त सुविधाओं, जैसे- रैम्प, व्हील चेयर, साईनेज़, ब्रेल लिपि युक्त ई.वी.एम, दिव्यांग हेल्प-डेस्क व दिव्यांग-मित्र इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया I उन्होंने आह्वान किया कि यदि 01.01.2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं तो अवश्य अपना नाम क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज करवाए और भविष्य जब भी निर्वाचन हों सभी दिव्यांग मतदाता शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें I दिव्यांगों द्वारा शिविर के दौरान मतदान विषय पर स्लोगन राइटिंग में भी की गई I इस अवसर पर संस्थान के उप-निदेशक डॉ. वी. के. पांडे, वोकेशनल अनुदेशक श्री उपिन्दर सिंह व संजीव कुमार तथा निर्वाचन कानूनगो श्री अजय शर्मा भी उपस्थित रहे I

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × three =

Most Popular

To Top