खेल

एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी: भारत-मलेशिया मैच ड्रॉ

एशिया चैम्पियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में राउंड-रॉबिन मुकाबले में भारत और मलेशिया के बीच मैच रहा ड्रॉ। दोनों देश पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुके हैं। भारत आज अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में दक्षिण कोरिया के साथ खेलेगा।

एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में गत चैंपियन भारत का मलेशिया के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा. दोनों टीमें एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सकीं. अभी तक मुकाबले में अविजीत रहा भारत पांच मैचों में दस अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है. मलेशिया के भी इतने ही अंक हैं लेकिन गोल अंतर के मामले में वह भारत से पीछे है.हालांकि, भारत और मलेशिया दोनों सेमीफाइनल में पहुंच गए. इससे पहले भारत ने रविवार देर रात खेले गए अपने तीसरे राउंड-रोबिन मैच में जापान को 9-0 से हराया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × two =

Most Popular

To Top