मनोरंजन

‘मणिकर्णिका’ लुक के साथ कंगना रनौत ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामना, ‘बेटी बचाओ’ जैसी स्कीम के लिए की जमकर तारीफ

कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ लुक में साड़ी पहनकर उन्हें बधाई दी है। कंगना रनौत पीएम मोदी से काफी प्रभावित हैं और इससे पहले भी वो पीएम मोदी के पक्ष में बयान दे चुकी है। जिसके बाद उनके आगे चलकर राजनीति में एंट्री लेने तक की बातों ने खूब जोर पकड़ा था। कंगना रनौत ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट टीम कंगना रनौत के हैंडल से एक वीडियो शेयर कर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं और मेरी पूरी टीम आपकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं और आपको आपके प्रयासों के लिए खासकर बेटी बचाओ अभियान के लिए बहुत-बहुत सराहना करते हैं। आने वाले वक्त में आपको बहुत कामयाबी मिले। जय हिंद।’ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीएम मोदी की सराहना की हो। वो इससे पहले भी एक बयान में पीएम मोदी के कार्यों की सराहना करती हुईं कह चुकी थी कि साल 2019 के चुनावों में उनसे बेहतर कोई और उम्मीदवार नहीं है और वो सबसे योग्य और सही नेता हैं। इसके बाद एक्ट्रेस को लेकर कहा गया था कि वो भविष्य में राजनीति में एंट्री कर सकती है। खैर, इस सवाल का जवाब तो कंगना ही जानें कि क्या वो राजनीति में एंट्री के लिए अपने पैर मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं या नहीं। वैसे, इस वीडियो में कंगना बिल्कुल महाराष्ट्रियन महिला के अंदाज में दिखी और इसमें उनका लुक ठीक वैसा ही लग रहा है जैसे वो अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में नजर आने वाली है।ये फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की कहानी है जिसे पर्दे पर कंगना रनौत जीने वाली है। कंगना रनौत की इस फिल्म को साल 2019 की फरवरी में रिलीज किया जाना है। खासबात ये है कि इसी दिन ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ भी रिलीज होने वाली है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen + seven =

Most Popular

To Top