भारत

लश्कर की धमकी, सेना और पुलिसकर्मियों को घरों में मारेंगे

श्रीनगर : आतंकी संगठनों की बोखलाहट सामने आने लगी है, जिसमे वो अब सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवनों को उनके घरों में घुसकर मारने की धमकी देने लगे हैं। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा द्वारा जारी किए गये एक वीडियो में लश्कर आतंकी अबु जिब्रान सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवनों को धमकी देता हुआ कह रहा है कि आतंकियो के पास सभी जवनों के नाम व घर के पता मौजूद है और वो किसी भी वक्त किसी भी जगह पहुंच कर घुस सकते हंै।चार मिनट के इस वीडियो मे लश्कर आतंकी ने सेना व पुलिस के जवानों को डराने की हर संभव कोशिश की है, जिसमे उसने मुख्यता जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारियों (एस.पी.ओ.) को डराने का प्रयास किया है, जिनपर बीते कुछ दिनों में आतंकी हमले तेज हुये है तथा जिसके बाद कई एस.पी.ओ. ने नोकरी भी छोड़ दी है। वीडियो में दिखाई दे रहा आतंकी कश्मीर के ही अनंतनाग जि़ले के बिजबिहाडा इलाके का रहने वाला है, जो की काफी समय पहले लश्कर में शामिल हो गया था और कई हमलों व आतंकी भर्ती में शामिल रहा  है। फिलहाल सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस दोनों ने इस वीडियो की जांच कर इसपर जरूरी करवाई शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen − 12 =

Most Popular

To Top