पंजाब

शिक्षा मंत्री सोनी द्वारा सरहदी क्षेत्र के स्कूलों का दौरा

चंड़ीगढ़,
शिक्षा मंत्री पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी ने सरहदी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील, वर्दियों, अध्यापकों की हाजिऱी, पढ़ाई के मानक और फर्नीचर संबंधी जांच की। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता को जांचा और विद्यार्थियों को स्कूलों के समय के दौरान मिलने वाले खाने बारे पूछा, जिस संबंधी बच्चों ने उनको बताया कि खाना सही समय पर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्दियाँ संबंधी भी पूछा, जिस पर विद्यार्थियों ने बताया कि उनको वर्दियाँ समय पर मिल गई थीं। श्री सोनी ने इस मौके पर अध्यापकों को संबोधन करते हुए कहा कि वह विद्यार्थियों को नवीनतम शिक्षा से लैस करें जिससे सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थी भी समय के साथी बन सकें। उन्होंने अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्कूलों के अच्छे परिणाम यकीनी बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें। शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों को कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के बौद्धिक विकास और शारीरिक विकास की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने शारीरिक शिक्षा अध्यापकों को हिदायत की कि वह हरेक विद्यार्थी के खेल में सम्मिलन को यकीनी बनाएं जिससे पंजाब के स्कूलों में से अच्छे खिलाड़ी भी पैदा किये जा सकें।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten − ten =

Most Popular

To Top