पाकिस्तान की ओर से उत्तर-कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ में एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो आतंकियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए लगातार फायरिंग की जा रही है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।