साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की साइना नेहवाल ने थाइलैंड की रत्नाचोक इंतानोन को सीधे सेटों में 21-16,21-19 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।