पंजाब

ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त बाजवा द्वारा प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री रशपाल मल्होत्रा के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

चंडीगढ़ – पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री रशपाल मल्होत्रा (84) के देहांत पर दुख प्रकट किया है, जो सैंटर फॉर रिसर्च इन रुरल् एंड इंडस्ट्रियल डिवेल्पमेंट (सी.आर.आर.आई.डी) के संस्थापक थे।वह पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से कोविड से जूझ रहे थे परन्तु कोरोना के विरुद्ध यह जंग वह हार गए और आज सुबह यहाँ एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।श्री तृप्त बाजवा ने कहा कि रशपाल मल्होत्रा एक महान शिक्षा शास्त्री, दार्शनिक और अपने आप में एक मुकम्मल संस्था थे। उनकी दूरदर्शी सोच, सार्वजनिक नीतियों के क्षेत्र में बौद्धिक गतिविधियों, शांति और सद्भावना के साथ विकास करने के कारण उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि और पहचान प्राप्त की। रशपाल मल्होत्रा को पंचायती राज प्रणाली के सुदृढिक़रण और पावर स्ट्रक्चर के विकेंद्रीकरण में बेमिसाल योगदान देने के लिए हमेशा याद रखा जायेगा।ग्रामीण विकास मंत्री ने इस दुख की घड़ी में पारिवारिक सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × five =

Most Popular

To Top