खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

आठ बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं. गुरुवार को खेले गए पुरुष एकल सेमीफाइनल में जोकोविच ने रुसी क्वालीफायर असलान करातसेव को मात दी. जोकोविच ने ये मैच सीधे सेट्स में 6-3,6-4,6-2 से अपने नाम किया.जोकोविच नौवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे. इससे पहले 8 बार जब भी वे सेमीफाइनल में पहुंचे, उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में कामयाबी पाई. वहीं करातसेव पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले रहे हैं. करातसेव ओपन एरा के पहले खिलाड़ी हैं, जो किसी ग्रैंडस्लैम में पहली बार हिस्सा लेते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे हैं.मेलबर्न में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 के सेमीफाइनल में जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को मात देकर महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. ओसाका ने यह मुकाबला सीधे सेट में 6-3, 6-4 से अपने नाम किया. इस मुकाबले के पहले गेम में सेरेना केवल तीन बार ही अपनी सर्विस बचाने में कामयाब रही. दूसरे सेट में सेरेना ने संघर्ष किया, पर वो ओसाका के आक्रामक खेल के आगे टिक नहीं सकीं और मुकाबला गंवा बैठीं. इस हार के साथ ही सेरेना का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × three =

Most Popular

To Top